छात्राओं को सम्मानित करते प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व स्टाफ। विज्ञप्ति
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की एमए अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 7 अक्तूबर को घोषित परिणाम में छात्रा ज्योति और पूजा ने 9.27 एसजीपीए हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।
महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी और सदस्य सोम प्रकाश मंगल ने कहा कि छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। नियमित अध्ययन, अनुशासन और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. अनु, प्रो. शीतल और प्रो. सोनाली उपस्थित रहीं।
छात्राओं को सम्मानित करते प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व स्टाफ। विज्ञप्ति