फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जस्टिस पंकज जैन ने जानीं वकीलों की समस्याएं

Sun, 09 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस पंकज जैन ने शनिवार को अदालत परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वकीलों की समस्याएं भी जानी। सबसे पहले सेशन जज रितु वाईके बहल ने विश्राम गृह में उनका स्वागत किया। इसके बाद न्यायिक परिसर में अन्य न्यायाधीशों ने भी उनका स्वागत किया।

इसके बाद जस्टिस पंकज जैन बार रूम में पहुंचे। जहां जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा, उप प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सहसचिव अमित रोहिल्ला और कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया ने उनका स्वागत किया। संदीप शर्मा ने बार एसोसिएशन की ओर से जस्टिस पंकज जैन के सामने नए चेंबर बनवाने और सेक्शन 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों के लिए एक और कोर्ट की मांग की।
विज्ञापन


जस्टिस पंकज जैन ने इन दोनों मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। जस्टिस जैन ने वकीलों से यह भी अपील की कि वे महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को वर्क सस्पेंड न करें। इस पर एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि इस बारे में वे सदन की बैठक बुलाकर वकीलों से राय लेंगे।

जिला बार एसोसिएशन की ओर से महिला दिवस पर महिला वकीलों को सम्मानित किया गया। जस्टिस पंकज जैन ने बार परिसर में पौधरोपण भी किया। मंच संचालन सचिव सचिन सिंघल ने किया।

इस अवसर पर सेशन जज रितु वाईके बहल के साथ एडीजे डाॅ. नंदिता कौशिक, अनुपामिश मोदी, विवेक यादव, अमित गर्ग, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट देवेंद्र सिंंह, एसीजेएम डाॅ. अमनइंद्र सिंह, सीजेएम विनोद कुमार, रितु सचिव डीएलएसए, जेएमआईसी रेखा चौधरी, संदीप कौर, अंकिता महाजन, तुषार शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रशिक्षु जज माधव मित्तल, जसमिन, साक्षी मैंगी, गुंजन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

कैथल। श्री सनातन धर्मसभा हरियाणा अधिवक्ता परिषद व जिला विधिक सेवाएं के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज पंकज जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर दत्तक ग्रहण संस्था में कार्यरत महिला कर्मियों, नर्स, सफाई कर्मियों सहित अन्य महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की छात्राओं ने हरियाणवी व एकल नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में अधिवक्ता अरविंद खुरानियां के मंच संचालन करते हुए आज के दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणवीर पराशर व अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष हरदीप रानू ने व्याख्यान दिया। संस्था के अध्यक्ष रविभूषण गर्ग ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि रही डाॅ. परमिंदर कौर को स्मृति चिह्न भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें