Job cards not found with workers
- फोटो : Kaithal
जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जिला के पट्टी खौत गांव में सामुदायिक हाल के बाहर पेवर ब्लॉक निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों के दस्तावेजों की भी जांच की। जांच में मजदूरों के पास जॉब कार्ड नहीं मिले और एक मजदूर मौके पर उपस्थित नहीं था। साथ ही रजिस्टर व वर्क फाइल भी अपडेट नही किए गए थे। कार्य में कोताही मिलने पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम सचिव, एबीपीओ और बीएफटी को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित कनिष्ठ अभियंता को कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों से मनरेगा नियमावली अनुसार मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मजदूरों को कार्य स्थल पर जॉब कार्ड साथ लेकर आने के आदेश भी दिए हैं।