संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खानपुर गांव में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से सीनियर और जूनियर क्रिकेट खिलाडिय़ों को अलग-अलग किट प्रदान की। खिलाडि़यों को ये किट कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल के निजी सचिव एवं कैथल कार्यालय के इंचार्ज राजेंद्र राजपूत ने भेंट की।
इस दौरान राजेंद्र राजपूत ने कहा कि नवीन जिंदल फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है। कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि टीम वर्क और अनुशासन सिखाने का भी माध्यम हैं।
गांव के सरपंच सोनू सैनी और अन्य व्यक्तियों ने नवीन जिंदल फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडि़यों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस मौके पर खिलाडि़यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार की मदद से उन्हें न केवल बेहतर खेल सामग्री मिलेगी, बल्कि आगे बढऩे का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की इस पहल ने एक बार फिर खेल और युवा विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
कार्यक्रम में गांव के अनिल सैनी, शमशेर सैनी, मुकेश सैनी, राजेश, विकास, राहुल, दिनेश, शालू, पारल, आकाश, सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी टीम व जूनियर क्रिकेट टीम के सदस्य मौजूद रहे।