फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी राष्ट्रीय खेलों में छाए पूंडरी के खिलाड़ी

Wed, 11 Dec 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नई दिल्ली स्थित खेल गांव में हुई डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों पर अपना कब्जा किया। खिलाड़ियों के आज स्कूल में पहुंचने पर प्राचार्या साधना बख्शी जी ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों व पूरे स्टॉफ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कराटे के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-14 में कराटे टीम ने ओवरऑल प्रतियोगिता पर
विज्ञापन


अपना कब्जा किया। अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग लड़कों की टीम रनरअप रही। योगा में अंडर-19 आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग में कांस्य व अंडर-17 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या साधना बख्शी ने सभी विजेता खिलाड़ियों सहित शारीरिक प्राध्यापक सुशील कुमार, शिक्षिका कोमल, योगा कोच दिलबाग सिंह, अमित कुमार, विकास व रोबिन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें