फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत से जेई संजीव का तबादला, प्रवीण को जिम्मेदारी

Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला नगर आयुक्त दीपक बाबू लाल कारवा के निर्देश पर कलायत नगर पालिका में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (जेई) संजीव कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह अब प्रवीण कुमार को जेई के रूप में नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में सीवन नगर पालिका में भी कार्यरत हैं। प्रवीण अब कलायत का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

पार्षदों, नागरिकों और समाजसेवी संगठनों की ओर से लंबे समय से नियमित और सक्रिय जेई की मांग की जा रही थी। आरोप थे कि संजीव कुमार का ध्यान कलायत के विकास कार्यों की बजाय अन्य जगहों पर अधिक था, जबकि आदेशों के बावजूद वे कलायत कार्यालय में ही सक्रिय बने रहे।
विज्ञापन


पार्षद कुमारी रेणू धानियां, उषा रानी, निशा रानी, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, महीपाल पंवार, संजय सिंगला, विनोद जेष्ठ, अमित कुमार, रवींद्र निर्मल समेत भाजपा समर्थित करीब दर्जनभर पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नियमित जेई की मांग की थी।

पार्षदों का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया है, लेकिन अधिकारी टेंडर प्रक्रिया और ज़रूरी विकास कार्यों को लेकर उदासीन बने हुए हैं। जबकि कुछ पुराने कार्यालयों की मरम्मत पर गैर-जरूरी खर्च किया जा रहा है।

सरकार द्वारा जिन 36 बिरादरी से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों के लिए बजट जारी किया गया है, उनमें भी प्रगति नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर पार्षदों और जनता में असंतोष था। अब प्रवीण कुमार की नियुक्ति से विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता को लेकर उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही या अनियमितता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें