फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पट्टी चौधरी में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर की राजस्व संपदा पट्टी चौधरी क्षेत्र में पनप रही एक अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई की। एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के तहत की गई इस कार्रवाई में जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी से बनी सड़कें, डीपीसी व शुरुआती सीवरेज ढांचा तोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप चहल बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय द्वारा प्रशासन के सहयोग से करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग ने संबंधित भू-स्वामियों को पहले ही एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गई। इसके बाद डीटीपी टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन


डीटीपी कार्यालय ने पुलिस को संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत भी सौंपी है। प्रवीण कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें