फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब 16,094 मतदाता करेंगे मतदान

Thu, 16 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर प्रकिया चल रही है। मतदाता सूची/ निर्वाचकगणों में संशोधन के लिए प्राप्त हुई आपत्तियां एवं एतराज की जांच कर ली गई है। अब कुल कुल 16,094 मतदाता दो फरवरी को मतदान करेंगे। इन्हें 75 कॉलेजियम में बांटा गया है, प्रत्येक कॉलेजियम में 193 से 234 वोट हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को संशोधित मतदाता सूची तथा नामांकन फार्म को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। इसके बाद 21 व 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 और 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 25 जनवरी को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। दो फ़रवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें