फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी के दो आरोपी काबू

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी करने के अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फ्रेंडस कॉलोनी कैथल निवासी सिकंद्र की शिकायत अनुसार 15 जुलाई 2024 को उसकी बाइक सरल केंद्र कैथल के सामने पार्किंग से कोई अज्ञात चोरी करके ले गया था।

इस मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के पीएसआई रजत की टीम ने करते हुए करनाल निवासी आरोपी प्रवीन कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के पीएसआई रोहित की टीम ने करते हुए गांव ट्योठा निवासी आरोपी बलराज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्यौदा गांव निवासी सुरेश कुमार की शिकायत अनुसार 16 सितंबर 2024 को उसकी बाइक सिविल अस्पताल कैथल से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। थाना सिविल लाइन में अलग अलग केस दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन


आरोपी प्रवीण कुमार व बलराज चोरी करने के मामले में जिला करनाल व कैथल जेल में बंद थे। प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद

—
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें