फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसविंद्र हत्याकांड : आज हो सकता है खुलासा

Tue, 27 May 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई को कैथल से किराये पर लेकर यमूनानगर में टैक्सी चालक की हत्या के मामले में पुलिस आज महत्वपूर्ण खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा सोमवार को यमुनानगर में दो टीमें बनाकर छापेमारी की गई। जिसमें सुबह तक अहम सुराग मिलने की संभावनाएं हैं। विदित रहे कि गत 20 मई को गांव खरक पांडवा निवासी टैक्सी चालक जसविंद्र सिंह को चार लोगों ने यमूनानगर तक किराये पर चलने के लिए सहमत किया था।

वह उन्हें लेकर यमूनानगर की ओर निकल गया। लेकिन अगली सुबह यमुनानगर में पेड़ से जसविंद्र सिंह का शव बंधा हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने एसपी से मिलकर शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। जिसमें पुलिस द्वारा उसी दिन से गहनता से छानबीन की जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


सीआईए इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह ने बताया कि अभी पुलिस द्वारा इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। यमुनानगर इलाके में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमार अभियान चल रहा है। पुलिस को मंगलवार तक अहम जानकारी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें