फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्य मार्ग पर जाम, लोग परेशान

Mon, 03 Feb 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। कस्बे के कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर सुबह और शाम के समय लगने वाले जाम से आमजन परेशान है। मुख्य मार्ग सीवन के मुख्य बाजार से होकर जाने के कारण वाहन चालक और राहगीरों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर दो सरकारी स्कूल, पांच बैंक, बिजली घर, खंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, सीवन थाना, कई निजी अस्पताल बने हुए है और साथ ही सड़क के दोनों और बाजार है। ऐसे में यातायात अधिक होने के कारण बाजार में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस सड़क का इस्तेमाल पंजाब से आने वाले ओवरलोड वाहन चालक भी करते हैं इस सड़क पर कोई टोल नहीं है और इसी कारण से पंजाब से दिल्ली की और जाने वाले वाहन इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। ये वाहन टोल बचाने के लिए इस रास्ते से आते हैं जिससे सड़क पर अतिरिक्त दबाव बना रहता है।
विज्ञापन

सीवन के पास कांगथली गांव में पराली से बिजली बनाने का कारखाना लगा है। ऐसे में इस रास्ते पर दूर दूर से लोग पराली की गांठें ट्राली में ले लाद कर लाते हैं। रास्ते में खड़े होने के कारण ये जाम का कारण बनते हैं।
इसके अलावा तूड़ी से भरी ओवरलोड ट्राली भी जाम का कारण बनती हैं। इन ओवर लोड वाहनों के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लगी होती हैं। यह वाहन दूसरे वाहनों को आगे जाने और ओवरटेक करने का रास्ता ही नहीं देते हैं।
डिवाइडर भी है बड़ा कारण : नगर के बीच में डिवाइडर बना है और सड़क तंग हो जाती है। दोनों और बाजार है और बाजार व बैंकों में आने वाले लोगों के वाहन भी सड़क पर खड़े रहते हैं। इस कारण से आने जाने वालों के लिए रास्ता ओर भी तंग हो जाता है।
डिवाइडर बनने के बाद से सीवन के बाजार में हमेशा जाम लगा रहता है। शहरवासी हैं परेशान यह समस्या केवल यातायात ही नहीं, बल्कि शहरवासियों के दैनिक जीवन को भी प्रभावित करती है। लोग अक्सर इस सड़क के आसपास के दुकानों, बैंकों और शैक्षिक केंद्रों में जाते हैं जिससे जाम और अधिक लगता है।
कोई नगर निवासी भी अपने काम के लिए नगर में ही निकलता है तो भी जाम के कारण उसे बहुत अधिक समय लगता है। ऐसे में नगर निवासियों का जीवन भी इस जाम के कारण कठिन होता जा रहा है। अभी तक यह सड़क दो लेन की है, जो कैथल से पटियाला तक का है। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए यह जरूरी है कि इस मार्ग को फोरलेन किया जाए।
सीवन नगर से एक बाईपास निकाला जाए, जो सीवन के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। फोरलेन सड़क बनने से वाहनों का प्रवाह आसानी से हो सकेगा, जबकि बाईपास के निर्माण से शहर के अंदर का यातायात अवरुद्ध नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, ओवरलोडिंग पर भी कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि वाहनों का भार नियंत्रित किया जा सके।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल का कहना है कि कैथल-पटियाला हाईवे को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास गया है। सीवन में बाईपास बनने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें