फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका जा रही बस में शराबी ने मचाया हुड़दंग

Mon, 03 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल से चीका जा रही बस में शनिवार रात में एक शराबी ने हुड़दंग मचाया। इस घटना के बाद रोडवेज के कर्मियों में रोष है। इस संबंध में रविवार को रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्यों ने नए बस स्टैंड पर बैठक कर रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान संदीप खटकड़ कैथल जागृति मंच ने की।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों का कहना है कि इस घटनाक्रम में चालक व परिचालक के साथ मारपीट भी की गई। मामले में पुलिस को भी अज्ञात शरारती शराबी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दे दी गई है। अब रोडवेज कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। डिपो प्रधान संदीप खटकड़ ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कैथल डिपो की बस कैथल से चीका जा रही थी। इसे चालक सोमबीर लेकर गया था।
जब बस विश्वकर्मा चौक पहुंची तो शराब के नशे में एक शरारती तत्व बस में चढ़ा। उसने बस में चढ़ते ही सवारियों और परिचालक के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब परिचालक रामफल ने उस शरारती तत्व से कहा कि बस में माता बहन बैठी है, इसलिए गाली-गलौच ना करें इसके विपरीत उसने परिचालक को देख लेने की धमकी देने लगा और जैसे ही बस सीवन पहुंची तो उसके बुलाए हुए तीन चार लोगों के साथ मिलकर बस पर पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले से बस में सवार एक महिला यात्री और परिचालक चोटिल हो गए। व वाहन के चार शीशे टूट गए, परिचालक को मेडिकल में ले जाना पड़ा जिसका मेडिकल प्रमाण परिचालक के पास है। अतः तालमेल कमेटी कैथल डिपो महाप्रबंधक के माध्यम से सोमवार को एसपी कैथल के नाम ज्ञापन देगी और तालमेल कमेटी कैथल डिपो परिवहन मंत्री अनिल विज से अनुरोध करती है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें