फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 26 ग्राम पंचायतों में होंगे जल अर्पण दिवस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जल जीवन मिशन के तहत जिले की 26 ग्राम पंचायतों में 9 सितंबर से 1 अक्तूबर तक जल अर्पण दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए सोमवार को जिला सलाहकार एवं नोडल सामंजस्य अधिकारी दीपक कुमार ने सभी ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर्स की बैठक लेकर अब तक की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक नोडल अधिकारी व कार्यकारी अभियंता जगदीप दलाल के मार्गदर्शन में हुई। दीपक कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को ग्रामीण समुदाय को समर्पित करने के साथ इनके उचित संचालन और रखरखाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है। उन्होंने बीआरसी को ग्राम पंचायतों और ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के साथ समन्वय कर तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता जगदीप दलाल ने कहा कि कार्यक्रमों को महज औपचारिकता न बनाकर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से जनजागरूकता अभियान का रूप दिया जाए। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल गुणवत्ता और पेयजल योजनाओं के रखरखाव की जानकारी दी जाएगी।
दीपक कुमार ने बताया कि 26 चयनित ग्राम पंचायतों में गुहला की नौ, सीवन की छह, कलायत की चार, राजौंद की चार, कैथल की दो और पूंडरी की एक पंचायत शामिल है। कार्यक्रमों में ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में बीआरसी रघबीर सिंह, बलकार सिंह, चंद्रशेखर और संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें