फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा आंदोलन के अगले स्वरूप का एलान : कोटड़ा

Sat, 18 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
20वें दिन भी जारी रहा जाट आरक्षण आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे आंदोलन की अगली रणनीति व उसक स्वरूप का एलान किया जाएगा। इसके लिए कैथल सहित प्रदेश भर के धरनों से दो-दो लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने अपने-अपने सुझाव संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक को सौंप दिए हैं और आंदोलन के लिए फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। यह जानकारी जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने जसिया से लौटने पर धरने को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन


उधर, 20वें दिन धरने की अध्यक्षता धनपति ने की। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा के प्रबंधक जगदीश झींडा ने जाट समाज को समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए कोटड़ा, प्रवीण किच्छाना, संजय जागलान, भरत सिंह बैनीवाल सहित अन्य ने कहा कि आरक्षण मामले में वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व की सरकार पर दोषारोपण से पता चलता है कि आरक्षण लागू करने में भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। सरकार आरक्षण के बहाने प्रदेश में जातिवाद और भाईचारा खराब करना चाहती है। ताकि अपना वोट बैंक बना सके। धरने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जोगी राम मलिक व मास्टर अजमेर हरसौला ने बताया कि जाट संघर्ष समिति की जसिया में हो रही कार्यकरिणी की बैठक में जो रणनीति तय होगी जाट समाज उसे स्वीकार करेगा।

उन्होंने बताया कि जब तक सांसद सैनी को भाजपा पार्टी से बाहर नहीं किया जाता, जेल में बंद युवाओं को रिहा नहीं किया जाता, मृतकों के परिवार को एक-एक नौकरी नहीं मिल जाती व आरक्षण नहीं मिल जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 19 फरवरी को देवबन कैंची चौक पर जाट समाज द्वारा शहीदी दिवस मनाया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व सरपंच मियां सिंह, जोगिंद्र सिंह, रामस्वरूप, राजा कसान, बनी सिंह, भरत सिंह बैनीवाल, रामकला, आभे राम, सोनू बांगड़, गुरुदेव सिंह राजेश जागलान, सुरेंद्र सहित जाट समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीनियर आईएएस अजीत मोहन की लगी ड्यूटी
कैथल। जाट आरक्षण आंदोलन के लिए सीनियर आईएएस अजीत मोहन शरण को कैथल में नियुक्त किया गया है। वे शनिवार को कैथल पहुंचेंगे और 20 फरवरी तक कैथल में रहेंगे। 19 फरवरी को जाट आरक्षण आंदोलन के तहत जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा शहीदी दिवस मनाया जाना है। इस दौरान धरनास्थल पर भारी भीड़ जुटने की संभावनाएं हैं। जिसके चलते सरकार ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस, आरएएफ व सीआरपीएफ की टुकड़ियां पहले ही पहुंच चुकी हैं। आरएएफ की टुकड़ी ने डिप्टी कमांडेंट राजकुमार के नेतृत्व में दंगों के दौरान उपद्रव से निपटने के लिए शुक्रवार सुबह अभ्यास भी किया। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कैथल में सीनियर आईएएस अजीत मोहन शरण की ड्यूटी लगाई है। वे शनिवार को कैथल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें