संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 1 से 3 नवंबर तक यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 पंचकूला में हरियाणवी फोक सॉन्ग/रागनी और हरियाणवी लोकनृत्य (समूह) प्रतियोगिता होगी।
इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्तूबर तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने प्रतियोगिताओं के लिए नियम, पात्रता व शर्तें निर्धारित की हैं।
डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी ने बताया कि प्रत्येक कॉलेज से प्रति विधा में एक प्रविष्टि की अनुमति होगी। फिल्मी गानों या रिकॉर्डेड धुनों पर प्रस्तुति देना वर्जित है। मंच, उपकरण व्यवस्था और ध्वनि जांच के लिए अधिकतम 10 मिनट का समय मिलेगा। प्रस्तुति का विषय सभ्य और सांस्कृतिक होना अनिवार्य है।
फोक सॉन्ग और रागनी प्रतियोगिता के नियम ः एकल प्रतिभागी के साथ अधिकतम 5 संगतकार हो सकते हैं। प्रस्तुति 4 से 6 मिनट की होगी और इसे मूल लोक धुन में हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। निर्णय आवाज़ की गुणवत्ता, धुन की प्रामाणिकता, रचना, प्रस्तुति और प्रभाव पर आधारित होगा।
लोकनृत्य (समूह) प्रतियोगिता के नियम ः प्रति टीम अधिकतम 10 प्रतिभागी और 5 संगतकार होंगे। प्रस्तुति 6 से 8 मिनट की होगी। मूल्यांकन लय, संरचना, अभिव्यक्ति, वेषभूषा, मेकअप, सेट व सामग्री और नृत्य की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा।
विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे ः-
n
प्रथम पुरस्कार : 1 लाख रुपये
n
द्वितीय पुरस्कार : 75 हजार रुपये
n
तृतीय पुरस्कार : 50 हजार रुपये