फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले नया शेड्यूल जारी, एससीवीटी स्कीम के तहत 31 तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
ITI admissions new schedule released, up to 31 admissions will be done under SCVT scheme - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिये राहत भरी खबर है। आईटीआई में एससीवीटी स्कीम में खाली सीटों को भरने के लिए विभाग ने एक बार फिर नया शेड्यूल जारी किया है। अब एससीवीटी स्कीम के तहत 31 जनवरी तक दाखिले होंगे, हालांकि आईटीआई में जारी मिशन एडमिशन 15 जनवरी को संपन्न हो गया है, लेकिन फिर भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इसके लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने केवल एससीवीटी स्कीम के कोर्सों में दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत ऑनलाइन फार्म 29 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कैथल की 1244 सीटों में से 90 सीट खाली बची हैं। अन्य राजकीय आईटीआई संस्थानों में भी दाखिले की स्थिति अच्छी रही है। शनिवार को भी कैथल के आईटीआई में तीन दाखिले किए गए। अब विभाग द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार केवल एससीवीटी अर्थात स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशल ट्रेनिंग के तहत ही रिक्त सीटों पर दाखिला किया जाएगा। कैथल के आईटीआई में वर्तमान में केवल दो कोर्स इलेक्ट्रीशियन एक यूनिट व कोपा एक यूनिट ही एससीवीटी के तहत चलाए जा रहे हैं, जबकि अन्य कोर्स एनसीवीटी के तहत चलाए जा रहे हैं।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि एनसीवीटी स्कीम के तहत दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो गई है। एससीवीटी स्कीम के तहत चलाए जा रहे कोर्सों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 29 जनवरी तक फार्म भरे जा सकेंगे व 31 जनवरी तक दाखिला किया जाएगा। दाखिले में किसी भी तरह का आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा व दाखिला प्रत्येक आईटीआई में ऑन द स्पॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें