फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में आईटीबीपी जवान की गई जान

Fri, 14 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसान (कैथल)। चंडीगढ़–हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कैलरम के पास वीरवार की सुबह हुए सड़क हादसे में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जींद जिले के गांव गुरुसर निवासी 28 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। हादसे में उसका साथी किस्मत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक दोस्त की बरात में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विक्रम बुधवार रात अपने दोस्त किस्मत के साथ हांसी से करनाल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। सुबह करीब 5 बजे दोनों कार में वापस लौट रहे थे। पुलिस को दिए बयान में घायल किस्मत ने बताया कि कैलरम गांव के पास विक्रम को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल विक्रम को तुरंत कलायत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

कलायत थाना के जांच अधिकारी बलजोर सिंह और मनीष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना दोपहर करीब 12 बजे मिली। विक्रम की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके संतान नहीं है। थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने बताया कि दुर्घटना के मामले में बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में जवान की असमय मृत्यु से गम का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों ने कहा कि विक्रम खुशमिजाज और मददगार स्वभाव का था, उसकी मौत से गांव ने एक जांबाज सपूत खो दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें