फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों के बिना दुनिया में जीवित रहना बहुत मुश्किल लगेगा : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक गोयल ने पर्यावरण संरक्षण की पहल करने की समाजसेवियों से अपील है। गोयल ने कहा कि यदि हमारे पास पेड़ नहीं हैं, तो हमें इस दुनिया में जीवित रहना बहुत मुश्किल लगेगा। वास्तव में, सभी प्रजातियां पेड़ों के बिना जीवित नहीं रह पाएंगी। इसलिए हमें पेड़ों को बचाने के लिए लगातार काम करना चाहिए और अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़ हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। इनसे मनुष्यों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। हमें पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ अनिल गर्ग, धर्मेंद्र बवेजा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा राज में खुशहाल है जनता : मुंजाल

सीवन। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मुंजाल ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार की ओर से जनहित में अनेकों लाभकारी योजनाएं लागू की जा रही है। परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और दूसरी जनहितैषी योजनाओं को लेकर हर प्रकार की सुविधाएं जनता के लिए उपलब्ध करवा लाखों नागरिकों को लाभ पहुंच रही हैं। जनता भाजपा राज में खुशहाल है। यह जानकारी भाजपा नेता सतीश मुंजाल ने दी। वे सोमवार को सीवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुंजाल ने कहा कि जनता के हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है और भाजपा की ओर से हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए लागू की योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें