फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाइप लाइन लीकेज होने से मकान में आई दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। वार्ड नंबर नौ में पाइपलाइन लीकेज से मकान में दरारें आ गई हैं। इससे परिवार के लोगों में काफी रोष है। वार्ड नंबर नौ की दादा खेड़े वाली गली में पिछले लंबे समय से पानी की सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। इसी लीकेज के चलते अब मकान की दीवारों में दरार आ गई है।
विज्ञापन

मकान मालिक रविंद्र कुमार भट्ट ने बताया कि उसके मकान की नींव में गहरा पानी भरा हुआ है। जिससे उसका दो मंजिला मकान जर्जर हो रहा है। जब वह मरम्मत करने के लिए मिस्त्री लगाकर पिलर खड़े करने लगा तो नीचे से पांच से छह फीट तक पानी भरा हुआ मिला। खतरे को देखते हुए मिस्त्री ने भी अब काम करने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग को गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है जबकि वह लिखित व मौखिक रूप से कई बार शिकायत दे चुका है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें