फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन भर छाए रहे बादल पर नहीं हुई बारिश

Wed, 12 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हो गया है। इस दौरान मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। हवाओं के चलते शाम के समय बादल छंट गए और बारिश भी नहीं हुई। जिले में अब जल्द ही गेहूं की फसल पक कर तैयार होगी।

किसानों का मानना है कि बारिश होगी, तो गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 13 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। बादल छाने के बाद फिर से अधिकतम तापमान में कमी आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 18.1 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि 13 मार्च तक दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसी भी समय बारिश हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें