फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फॉल्ट ठीक करने में लगे दो घंटे, गुल रही 35 कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति

Sun, 24 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल करनाल रोड पर ट्रांस्फार्मर में लगी आग को बुझाता फायर ब्रिगेड का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में शनिवार को बिजली व्यवस्था एक बार फिर लोगों की परेशानी का कारण बनी रही। मरम्मत कार्य और बिजली लाइनों में आए तकनीकी फॉल्ट के चलते करीब 35 कॉलोनियों में लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। वहीं दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में पांच मिनट से लेकर आधे घंटे तक अघोषित बिजली कट लगते रहे।

भीषण गर्मी और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही बिजली खपत के बीच लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे, कूलर और एसी बंद होने से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


बिजली निगम के पास शनिवार को एक ही दिन में 376 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें अधिकतर शिकायतें तारों में फॉल्ट, कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित रहीं। लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए निगम की ओर से करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा।

सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक अंबाला रोड, चिरंजीव कॉलोनी, बिशनगढ़ गामड़ी, आरकेएसडी कॉलेज क्षेत्र, मिलन प्लेस, डीएवी कॉलोनी, आरके पुरम, राधा स्वामी कॉलोनी, सेक्टर-21, पार्क रोड, कमेटी चौक और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जबकि कुछ जगहों पर तारों में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वर्तमान में प्रतिदिन बिजली की खपत करीब 83 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है। तापमान बढ़ने के साथ एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से बिजली तंत्र पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।

इस बीच करनाल रोड स्थित ट्रांसफार्मर के पास आग लगने की घटना भी सामने आई। आग लगने से ट्रांसफार्मर से जुड़े कई तार जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

करनाल रोड स्थित नहर कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, अशोक गार्डन, शिव कॉलोनी, हिंद मार्केट, सुभाष चंद्र बोस मार्केट, अजय मार्केट, गोबिंद कॉलोनी और नेहरू गार्डन सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा जींद रोड, कमल कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विष्णु मार्केट, एसबीआई रोड, बजरंग मार्केट, मॉडल टाउन, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी और विश्वकर्मा चौक क्षेत्र में भी बिजली कट की समस्या बनी रही।
इन इलाकों में भी प्रभावित रही बिजली की आपूर्ति
मरम्मत के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रही। कुछ स्थानों पर तकनीकी फॉल्ट भी आए थे। बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। -सोमबीर भालोठिया, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन


लोगों ने जताया रोष

दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि करनाल रोड स्थित नहरी कॉलोनी गेट के सामने तार टूटने से दोपहर के समय करीब आधे घंटे बिजली बाधित रही। सुबह भी बिजली नहीं थी। वहीं भगत सिंह कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में हर 15 मिनट बाद बिजली कट लग रहे हैं और रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें