फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा दिन हुई बूंदाबांदी, अधिकतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा, सर्दी बढ़ी

विज्ञापन
It rained all day, maximum temperature dropped by 6 degree Celsius, winter increased - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को सुबह शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी देर रात तक जारी रही। कई इलाकों में लगभग 5 एएमएम पानी बरसा। बारिश के कारण तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से बढ़ी सर्दी के कारण बाजारों में भीड़भाड़ कम ही नजर आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी कर दी कि अभी 9 जनवरी तक बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी और ज्यादा मौसम बदलेगा। वहीं, पहाड़ों में भी हो रही बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे पहले कैथल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीदें हैं। जिस तरह से पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है, उसे देखते हुए मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में लोगों को भी अपनी तैयारी रखनी होगी। यह मौसम कई तरह की परेशानियां खड़ी करेगा। लोगों को इस दौरान अपने सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा।
निजी चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव से सर्दी बढ़ी है। इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और घरों में ही रहना चाहिए।
विज्ञापन

उधर कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि यह मौसम आगामी 9 जनवरी तक जारी रहेगा। सर्दी गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इससे फसल में फुटाव अच्छा होगा, वहीं यदि बारिश अधिक होती है तो जिन फसलों में पानी दिया है। वह खराब हो सकती हैं और सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें