फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वच्छता के साथ संतुलित आहार का सेवन जरूरी

Sat, 08 Feb 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। खंड के मांडी सादरां गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने म्हारा पोषण म्हारा पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सुपरवाइजर अंजलि ने महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता और संतुलित आहार की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि खाने से पहले हाथ धोने की आदत अपनाना जरूरी है। इसके साथ ही पौष्टिक भोजन भी। कुपोषण से बचने के लिए अच्छी डाइट लेनी चाहिए। इसके अलावा, खाने-पीने की सही आदतें, मासिक धर्म स्वच्छता आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी व सुखवंत कौर के अलावा गांव की महिला पंच रमन कौर और निशा देवी सहित शीतल, पिंकी रानी, रीना देवी, उर्मिला और ऊषा देवी उपस्थित रहीं। सुपरवाइजर अंजलि ने समय पर और सही खानपान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हाथ धोने की आदत अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खाने में सभी तरह की सब्जियां शामिल करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को कम से कम 20 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करवाएं।

आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में गांव की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने पोषण से जुड़ी नई जानकारियों को समझा और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन्हें अपनाने का संकल्प लिया। विभाग की ओर से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें