गुहला-चीका। कैथल के गांव टटियाणा के पास घग्गर पुल से गिरी बस दुर्घटना में चीका पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
उधर, हादसे की इकलौती शिकार मंदीप कौर के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करने का बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि इस हादसे में एक युवती की मौत और पचास से अधिक छात्र घायल हो गए थे। सभी बस सवार पटियाला से रोहतक के लिए किसी सेमिनार में हिस्सा लेने जा रहे थे।
चीका थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस हादसे में कुल 68 से बच्चे घायल हो गए थे, जिनमें से जिला बरनाला निवासी संदीप कौर की मौत हो गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
ये है मामला
मंगलवार शाम को कैथल जिले के गांव टटियाणा के पास घग्गर नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए छात्रों से भरी नीचे गिर गई थी। हादसे में एक युवती और पचास से अधिक सवार घायल हो गए थ। इनमें से गंभीर रूप से घायल छात्रों को पीजीआई चंडीगढ़ और पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उधर, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला था और साथ एक जेसीबी चालक की सूझबूझ से भी कई छात्रों की जिंदगी बच गई थी। चालक ने बस को जेसीबी की मदद से ऊपर उठा दिया था, जिससे बस में फंसे छात्र उसके नीचे दबने से बच गए थे।