फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए गांव-गांव जाकर दिया न्योता

Wed, 18 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अभूतपूर्व ढंग से मनाने के उद्देश्य से पतंजलि योगपीठ कैथल के जिला प्रभारी आचार्य हरिओम और भारत स्वाभिमान संगठन कुरुक्षेत्र के जिला प्रभारी आचार्य बलविंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता दिया।

दोनों आचार्यों ने कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को योग साधना करवाई और उन्हें योग के जरिए स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों का दौरा पूरा करने के बाद सीवन पहुंचे आचार्य हरिओम ने जानकारी दी कि आगामी 21 जून को पवित्र ब्रह्मा सरोवर, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पतंजलि योगपीठ और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है, जिसमें योग गुरु स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि व प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सुधीर मिड्ढा, सुभाष गर्ग, सन्नी, जीवन सहित आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें