कलायत/ कैथल। पंजाब के विधायक गुरलाल घनौर मंगलवार को कलायत में आप प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपा पहलवान ने आप का दामन थामा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी पहलवान दीप मौजूद रहे।
पंजाब के विधायक गुरलाल घनौर ने कहा कि पंजाब में हमेशा खेलों का माहौल बना रहता है। जब से आम आदमी की सरकार आई है, तब से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान और बढ़ गया है उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो खेलों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ेंगे।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि दीपा पहलवान कलायत के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि हम उन युवाओं के बीच जाएंगे, जिनके लिए सरकारों ने 30-40 साल तक खेल स्टेडियम नहीं बनाए। कोई सुविधाएं नहीं दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के खेलने का रास्ता बंद किया और युवाओं को समय समय पर राजनीति का शिकार होना पड़ा। जिस कारण से युवाओं में पुरानी सरकारों व पुराने नेताओं के प्रति बहुत ज्यादा गुस्सा है। संवाद