फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ड्रेनों की सफाई रिपोर्ट तत्काल देने के बीडीपीओ को निर्देश

Wed, 25 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में ड्रेनों, नालों और सीवरेज की सफाई को लेकर उपायुक्त प्रीति गंभीर हैं। वे स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में ड्रेनों का निरीक्षण कर चुकी हैं और अब उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली गांवों की ड्रेनों की सफाई संबंधी रिपोर्ट तत्काल डीसी कार्यालय में जमा करें।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह रिपोर्ट अनिवार्य रूप से सभी प्रकार की ड्रेनों पर आधारित होनी चाहिए, चाहे वे जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग या स्थानीय निकाय विभाग के अधीन आती हों। उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनज़र समय रहते सभी ड्रेनों की सफाई आवश्यक है, ताकि जलभराव की स्थिति से बचा जा सके और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने मानसून से पहले जिलेभर में ड्रेनों, नालों और सीवरेज की सफाई के लिए विभागों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई कार्य का स्वयं निरीक्षण किया और जहां भी कमी पाई गई, वहां संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के आदेश दिए। संवाद
गांवों की ड्रेनों की सफाई भी उतनी ही अहम

उपायुक्त प्रीति ने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी ड्रेनों और नालों की सफाई उतनी ही महत्वपूर्ण है। बारिश के पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए गांवों की ड्रेनों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया कि सभी बीडीपीओ यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ गांवों में ड्रेनों की सफाई कार्य पूर्ण रूप से हो, ताकि मानसून के दौरान कोई संकट न खड़ा हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें