फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में इंस्पेक्टर और आढ़ती को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

Sun, 12 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में बारदाने की कमी की शिकायत पर डीसी अपराजिता ने कड़ा संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं पूर्ति विभाग के संबंधित इंस्पेक्टर और एक आढ़ती को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने स्पष्ट कहा कि अनाज मंडियों में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीसी के निर्देशों के बाद खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को चीका अनाज मंडी पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों से जानकारी लेकर बारदाने के समुचित वितरण के निर्देश दिए गए। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर संबंधित इंस्पेक्टर व एक आढ़ती के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय में जवाब मांगा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडियों में पारदर्शी और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। वहीं एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने भी मंडी का दौरा कर आढ़तियों व किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें