फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑटो-रिक्शा पर यूनिक कोड स्टीकर लगाने के निर्देश

Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विभाग की ओर से सभी ऑटो-रिक्शा चालकों को अपने अपने ऑटो-रिक्शा पर यूनिक कोड स्टीकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक ऑटो या रिक्शा को विशेष नंबर दिया जाता है, जिसमे ऑटो चालक व संचालक की पूर्ण जानकारी थाने में होती है। एसएचओ महिला थाना एसआई रेखा व यातायात थाना एसएचओ एसआई राजकुमार की टीम ने पिहोवा चौक पर वाहनों की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ ई-रिक्शा या आटो चालकों द्वारा अपने वाहन पर पर यूनिक कोड स्टीकर नहीं लगाए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कोड स्टीकर लगवाकर अपना रिकॉर्ड थाने में जमा कराएं। एसआई रेखा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा को लेकर सजग है। कैथल में बडी संख्या में ऑटो चलते हैं। वाहनों पर पर कोड स्टीकर लगाने मुहिम इसलिए शुरू कि गई थी ताकि महिलाएं/लड़कियां ऑटो में सवारी करते समय विशेष कर रात्रि के समय सुरक्षित महसूस करें। कई बार ऑटो में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन सवारियों को ऑटो नंबर याद नहीं रहता या ऑटो नंबर ऐसी जगह होता है जो सवारियों को दिखाई नहीं देता। इसलिए वे यूनिक कोड स्टिकर के नंबर को नोट कर लें। उस कोड का सारा रिकॉर्ड पुलिस के पास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें