कैथल। मां से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव पबनावा निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पबनावा निवासी महिला नीलम की शिकायत अनुसार छह नवंबर की रात करीब 9.30 बजे उसका बेटा मोनू बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट करने लगा। फिर उसने उसे बंधक बना लिया। उसकी कनपटी पर काले रंग की रिवाॅल्वर जैसी चीज रखकर कहने लगा कि तीन लाख रुपये दो वरना तेरा काम तमाम करूंगा। कैसे न कैसे वह सुबह घर से बाहर निकली। आरोपी के कब्जे से खिलौने नुमा पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद