फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हिदायत ः 40 किमी प्रति घंटे से तेज न चलाएं बस

Fri, 19 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज विभाग धुंध के मौसम को देखते हुए अलर्ट हो गया है। रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी बस चालकों को 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा बस न चलाने के आदेश दिए हैं। मुख्यालय से डिपो में हिदायतों संबंधित पत्र भेज दिया गया। डिपो ने आदेश दिए है कि अगर नियमों की अवहेलना करते कोई चालक पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कई बार बस चालक तेज गति से बसों को चलाते है। दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। हिदायतों के बाद दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। दूसरी ओर सभी बसों पर रिफ्लेक्टर टेप, हैडलाइट व वाइपर ठीक करवाने के निर्देश दिए है। हालांकि रोडवेज विभाग ने रिफ्लेक्टर टेप बसों पर पहले ही लगा दिए थे। 20 के करीब बसों पर फॉग लाइटें शुक्रवार तक लगा दी जाएगी। बसों के शीशे पर लगे वाइपर ठीक वर्कशॉप के कर्मचारियों ने पहले ही कर दिए हैं। कैथल डिपो में 169 बसें ऑन रूट चलती है, जबकि 10 बसों को प्रशिक्षण के लिए लगाया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें