फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोल पंप पर लगवाएं उच्च गुणवत्ता के कैमरे ः एसपी

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसपी उपासना ने अपने कार्यालय में जिले की पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मंगलवार को बैठक की। इस मौके पर उन्होंने सुझाव देते पर पेट्रोल पंपों पर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगवाने की सलाह दी ताकि आपराधिक वारदात होने पर पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी हो सके। उधर, आपसी तालमेल के दृष्टिगत मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक में उन्होंने संचालकों को सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए। एसपी उपासना ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को कई निर्देश

एवं सुझाव दिए। कहा कि सभी पेट्रोल पंप पर बेहतरीन उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाएं। साथ ही कैमरे की स्टोरेज डिवाइस को किसी सुरक्षित स्थान पर लगाकर रखें। अपने पास नजदीकी थाना या पुलिस चौकी के नंबर जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि नकदी का स्थानांतरण करते समय अपने साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी रखें व आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की भी सहायता अवश्य लें। इसके अलावा किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करें।

उधर, एसपी उपासना ने उनके कार्यालय में मंगलवार को पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटी की बैठक ली, जिसमें जिले के विभिन्न गांवों व कस्बों से मौजिज व्यक्तियों ने भाग लिया। इसका मकसद पुलिस व आमजन के बीच सहयोग बढ़ाकर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना रहा।

एसपी उपासना ने इससे पूर्व हुई बैठकों में उठाए गए मुद्दों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की। बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों ने समस्याओं का निवारण किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। एसपी ने विचार-विमर्श करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

एसपी ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती पूर्वक निपटने के अधिकारियों को आदेश दिए। एसपी ने अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें