राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करते वक्ता।
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कंप्यूटर विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बीसीए, पीजीडीसीए और एमकॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बतौर मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ़ मनोज कुमार भांबू ने स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्टार्टअप से जुड़े कार्यक्रमों, अवसरों और चुनौतियों पर संक्षिप्त जानकारी दी। कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर और वाणिज्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कौशल विकास, टीमवर्क और सतत सीखने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। संवाद