फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरता नहीं, आत्मविश्वास ही असली पहचान : रूपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर के दौरान व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटीनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रूपा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरता और व्यक्तित्व की कोई कीमत नहीं होती, यह आत्मविश्वास और सोच से निखरता है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति सुंदर दिखना चाहता है और इसके लिए वह खर्च करने को भी तैयार रहता है। ऐसे में ब्यूटी एंड वेलनेस का क्षेत्र युवाओं के लिए एक सशक्त और संभावनाओं से भरपूर कॅरिअर विकल्प बन सकता है। रूपा शर्मा ने बताया कि आज के समय में स्वयं को संवारकर और दूसरों को सुंदर बनाकर भी एक सफल व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर दो विद्यार्थियों का मेकओवर कर यह प्रदर्शित किया कि ब्यूटीफिकेशन किस प्रकार व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाकर आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस लाइव प्रस्तुति को विद्यार्थियों ने उत्सुकता और सराहना के साथ देखा।

शिविर में समाजसेवी तेजी ढांडा ने भी सहभागिता की। उन्होंने समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी संस्था जरूरतमंद और बीमार लोगों की सहायता, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी, दवाइयों और राशन जैसी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का यह कार्य एनएसएस की भावना के अनुरूप है और युवाओं को इससे जुड़कर मानवता की सेवा करनी चाहिए। तीसरे सत्र में जिला रेड क्रॉस काउंसलर अंजू शर्मा ने प्राथमिक सहायता विषय पर विचार रखते हुए कहा कि समय पर दी गई फर्स्ट एड से घायल व्यक्ति की अमूल्य जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घबराए बिना सही कदम उठाने के व्यावहारिक उपाय बताए।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी राम व विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। यह आयोजन महिला शिक्षिका ज्योति बाई को समर्पित रहा तथा शिविर के सभी कार्यक्रमों का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें