फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाईचारे के लिए किया प्रेरित

Sun, 04 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में एन एस एस शिविर के पांचवें दिन विश्व शांति की टीम ने स्वयंसेवकों को विश्व बंधुत्व,भाईचारा,प्रेम भावना के लिए प्रेरित किया। इसी संदर्भ में विश्व शांति की टीम ने बताया कि वर्तमान तनाव में संसार में शांति ही मनुष्य के जीवन का एकमात्र आधार है। इसी कड़ी में एनएसएस के नोडल ऑफिसर चंद्रमणि शर्मा ने स्वयंसेवकों को जीवन में शांति के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय में डॉक्टर रमेश राणा,जसविंदर,कमल, कृष्ण,प्रवीण गुलाटी,ज्योति देवी,अजय,बिट्टू स्वयं सेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सेवा ही परमोधर्म दिया का संदेश

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में ‘सेवा ही परमोधर्म’ का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में कुल 110 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, रैली, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका ऋचा गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमित कौशिक, कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें