फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्ल्ड पुलिस गेम्स में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को आर्म रेसलिंग में रजत पदक, एसपी ने किया सम्मानित

Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका के बर्मिंघम शहर में 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनियाभर से पुलिस और अग्निशमन विभागों के अधिकारी हिस्सा लेते हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने इस आयोजन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें उनकी टीम सेमीफाइनल में ब्राजील से पराजित हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने आर्म रेसलिंग में शानदार वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर एसपी आस्था मोदी ने उन्हें एसपी कार्यालय, कैथल में सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की यह उपलब्धि केवल हरियाणा पुलिस ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर विभाग और भारत का नाम रोशन किया है।

प्रेरणा हैं युवा व पुलिसकर्मियों के लिए : एसपी ने कहा कि सुरेंद्र कुमार की सफलता अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी से पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक मजबूती बनी रहती है, जिससे वे अपने कर्तव्यों को और अधिक दक्षता से निभा सकते हैं।

मेहनत, परिवार और विभाग को दिया श्रेय

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह पदक उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है और वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने का प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, परिवार के सहयोग और विभाग की प्रेरणा को दिया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल कोचिंग से भी दिलाया भारत को सम्मान

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सुरेंद्र कुमार ने 10 से 16 जून तक उज्बेकिस्तान (रसिया) में आयोजित अंडर-19 एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में इंडियन टीम के कोच के रूप में भाग लिया, जहां टीम ने कांस्य पदक जीता और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें