फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंकुश, शुभम और अरमान ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग के कक्षा 12वीं के तीन छात्रों अंकुश, शुभम और अरमान ने कैथल में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 20 धावकों की सूची में स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने बताया कि यह मैराथन डीसी प्रीति के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग कैथल के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

विद्यालय की ओर से कुल 160 छात्र और 15 शिक्षक इस आयोजन में सहभागी बने। सभी ने मिलकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।
विज्ञापन


प्रार्थना सभा में हुआ सम्मान : इस उपलब्धि पर प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने तीनों छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. विजय चावला, राजेश कुमार, कुलदीप सिंह, अरुण कुमार, डॉ. रीना, रीना गोलन, प्रीति, सरिता, पूजा, अमन और दीपिका सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने 10 किलोमीटर की दौड़ में दिखाया दम ः विद्यालय के तीनों छात्रों ने 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें