फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बाद डीसी जगदीश शर्मा को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इनेलो हल्का अध्यक्ष गुहला साहब सिंह संधू ने कहा कि पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से हल्का गुहला में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से लोगों के घरों में रखा सामान, मवेशी और फसलें बर्बाद हो गईं। इसके साथ ही बहुत सारे कृषि यंत्र भी खराब हो गए। वहीं रिहायसी इलाके में बाढ़ के पानी से कई मकान भी गिर गए।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार और पीड़ित किसानों की सुध ले। उन्हें उचित मुआवजा दें, ताकि प्राकृतिक आपदा की जो मार लोगों पर पड़ी है, उससे लोग उबर सके।उन्होंने बताया कि गुहला हल्का के कई गांवों में सड़कें बुरी तरह से टूट गई हैं। उन्हें भी नए सिरे से बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर गुहला हल्के के बहुत गांव के किसानों का अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि गुहला हल्के के ग्रामीण किसानों का मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जाए। प्राकृतिक आपदा में जो फसल खराब हुई है। प्रति एकड़ 50 हजार का मुआवजा दिया जाए, सरकार ने हर काम डिजिटल कर दिए हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में किसानों को अब तक किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में परेशान किसान मजबूरी में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

इनेलो नेत्री पूनम ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को बहुत भारी नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से लोगों के मवेशी, घर और फसलें बर्बाद हो गई हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि सरकार उन्हें जल्द मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें