फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव की दी जानकारी

Mon, 04 Nov 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए डोर- टू-डोर जाकर जागरूक कर रही हैं। पूरे जिले में रविवार को ड्राई डे मनाया गया। इस दौरान लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर का लार्वा मिलने पर दवाई का छिड़काव कर उसके नष्ट किया जाता है। वहीं, बुखार से पीड़ित लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजा जाता है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। अब तक जिले में डेंगू के 27 संक्रमित केस मिल चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने शनिवार को आठ हजार से अधिकर घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की थी। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 15 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला था। अब सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया।
डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए टीमें घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। विभाग की तरफ से जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मरीजों की पुष्टि होने पर इलाज निशुल्क किया जाता है। वहीं डेंगू की जांच को लेकर भी कोई पैसा नहीं लिया जाता। लोगों से अपील है कि डेंगू को लेकर जारी हिदायतों का पालन करें। अगर कोई लक्षण नजर आते हैं तो इसकी जांच करवाएं, ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें