फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साहिल की मौत के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे

Sun, 03 Nov 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी के नज़दीकी गांव मूंदडी में एक 18 वर्षीय युवक साहिल को गोली लगने के बाद हुई मौत के बाद गांव के अधिकतर लोगों के चूल्हे तक नहीं जले। गोवर्धन का पर्व फीका रहा।। मृतक साहिल के परिजनों की दिवाली की रात अस्पताल में उनके बेटे के शव के पास रोते बिलखते गुज़री। शनिवार को भी जहां पूरा प्रदेश गोवर्धन के पर्व की पूजन में व्यस्त रहा। वहीं, साहिल का परिवार साहिल के अंतिम संस्कार में लगा रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक साहिल 12वीं कक्षा पास है और अपने परिवार के साथ काम में हाथ बंटवाता था। दिवाली की रात को हुई मामूली कहासुनी हंसते खेलते परिवार की दिवाली, काली दिवाली करने का काम कर गई। मृतक साहिल की मौत शुक्रवार रात को हो चुकी थी, लेकिन शनिवार देर शाम तक साहिल का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। हालांकि पोस्टमार्टम में देरी परिजनों की वजह से हुई। परिजन साहिल के पोस्टमार्टम से पहले साहिल के हत्यारे की गिरफ़्तारी पर अड़े हुए थे। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर परिजनों को शांत कर पोस्टमार्टम के लिए मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें