कलायत/कैथल। जिले के महाविद्यालयों में ‘स्व-गणना’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय महाविद्यालय धनौरी में इस विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्व-गणना व्यक्तिगत व सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉ. रामजुवारी ने इसके व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही आंकड़े भविष्य की योजनाओं में सहायक होते हैं।
उधर, आरकेएसडी कॉलेज में डिजिटल स्व-गणना शिविर लगाया गया।
यह कार्यक्रम जनगणना-2027 के तहत आयोजित किया गया। प्रोफेसर ऋचा लांघ्यान ने डिजिटल प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बताया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि समझाई गई। जरूरी दस्तावेजों व सावधानियों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद