कैथल। जिला पुलिस की टीमों द्वारा गांवों और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गुहला और सीवन क्षेत्र के कल्लरमाजरा, बाऊपुर, अंगौध और बुबकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जागरूकता टीम में डीएसपी एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि नशा किस प्रकार जीवन को बर्बाद करता है, पारिवारिक कलह, अपराध और गंभीर बीमारियों की जड़ बनता है। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को नशे के दुष्परिणाम सरल भाषा में समझाए गए।
एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज इसकी जिम्मेदारी लेगा। संवाद