कैथल। भागल गांव में चोर एक मकान में घुसकर चार लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। गांव भागल निवासी शिवकुमार ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 जून को अपने परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गया था। चार जुलाई को लौटने पर उसने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से चार लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद