फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दी गीता संदेश की जानकारी, कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरी छटा

विज्ञापन
Information about Gita message given through cultural programs, artists scattered with cultural programs - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गीता जयंती उत्सव में सोमवार सायं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीता का संदेश दिया गया। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने किया। इस मौके पर हरविंद्र राणा, नुसरथ ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि गीता ग्रंथ पवित्र ही नहीं, बल्कि मानवता का गौरव है। विश्व के कौने-कौन तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पहुंच रहे हैं। यह सब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही हो पाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता के संदेशों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है।
वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भावी पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। इससे पूर्व उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि हमारी जीवन शैली का आधार हमारे सामाजिक और नैतिक मूल्य है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिप सीईओ सुरेश राविश, सीटीएम अमित कुमार, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डीआरओ टीकाराम गौतम, तहसीलदार सुदेश मेहरा, डीईओ अनिल शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, रेडक्रास सचिव रामजी लाल, मनीष कठवाड़, नरेश मित्तल, शक्ति सोदा, रितेश सिरोही, रविकांत रंगा, बलविंदर, प्रवीण सरदाना, आदित्य भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें