ऑल इंडिया ओपन मल्टी स्पोर्ट्स रोलर बास्केटबॉल में इंडस के छात्र रहे प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ऑल इंडिया ओपन मल्टी स्पोर्ट्स रोलर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 27 से 29 अप्रैल तक गोवा की राजधानी पणजी में हुई। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से विद्यालय की अंडर-14 टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ कैथल जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सहारण व प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विजेताओं को बधाई दी। अभिषेक सहारण ने इस उपलब्धि के लिए प्रशिक्षक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी विद्यालय को अग्रणी रखने के संकल्प को दोहराया। तनु पूनिया ने खेलों को शिक्षा प्रणाली का ही अभिन्न अंग मानते हुए उनके महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेलों का महत्व और भी बढ़ गया है व आज शिक्षा व व्यापार के साथ-साथ खेलों में भी उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं। छात्रों की उपलब्धि से विद्यालय का माहौल खुशनुमा था।