कैथल। राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैंडबॉल खिलाड़ी खुशी को अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी राजरानी ने सम्मानित किया। वहीं, साथ मौजूद कोच ने भी खिलाड़ी खुशी को बधाई दी।
कोच प्रशांत ने बताया कि हरियाणा की खिलाड़ी खुशी चौहान आरकेएसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों में हैंडबॉल में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता।
इस अवसर पर राजेश शर्मा, संजय शर्मा, गुलशन, मोहन, राजकमल, विजय कुमार, मोहनलाल, अशोक, प्रवीन, माहिम, अरुण, रजत, गुरमीत, राजेश, अमरजीत, राजकुमार मौजूद रहे। संवाद