गुहला-चीका। एफआईसीसीआई सदस्य एवं उद्यमी किसान मैगा एफपीओ के चेयरमैन अर्शदीप सिंह ने कहा है कि भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। यह ऐतिहासिक समझौता भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर नई मजबूती प्रदान करता है और कृषि, स्टार्टअप तथा एमएसएमई क्षेत्रों में अपार संभावनाओं के द्वार खोलता है।
अर्शदीप सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में व्यापार नीति ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। भारत का किसान अब वैश्विक बाजार तक पहुंचने की दहलीज पर है। संवाद