फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्षा-इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भर बन रहा भारत ः पंवार

Fri, 13 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा-इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्रों में भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और देश तेजी से विकसित राष्ट्र की दिशा में अग्रसर है। भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में लाया गया है, जिससे ‘अखंड भारत’ का सपना साकार हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण भी सांस्कृतिक आस्था और गर्व का प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘’सिंदूर’’ के माध्यम से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य का संदेश दिया है।

उद्घाटन के बाद मंत्री कृष्ण पंवार ने विधायक सतपाल जांबा, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनता से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएं।

इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर आदि मौजूद रहे।­
विज्ञापन


प्रदर्शनी में उपलब्धियों को किया प्रदर्शित

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की बीते 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी। मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण सहित अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें