फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इकोनॉमिक सेल ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

इकोनॉमिक सेल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने जांच के दौरान करनाल जिले के कुटेल गांव निवासी जितेंद्र सिंह को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डंडवाना निवासी सुनील ने शिकायत दी थी कि उसकी वर्ष 2023 में कुरुक्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार से जान-पहचान हुई थी। जितेंद्र ने खुद को विदेश भेजने का एजेंट बताते हुए सुनील को ऑस्ट्रेलिया भेजने की पेशकश की और इसके लिए 18 लाख रुपये में बात तय की।
विज्ञापन


सुनील ने आरोपी पर दस्तावेजों के साथ-साथ कई बार में दो लाख 88 हजार रुपये सौंप दिए लेकिन जब समय बीत जाने के बावजूद वीजा नहीं लगा, तो रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि उससे ठगी से जुड़ी विस्तृत पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें