फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर की मंडियों में धान की सरकारी खरीद में आई तेजी

Fri, 29 Sep 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, सीवन, राजौंद। सरकारी खरीद शुरू होने के बाद शहर की मंडियों में धान की सरकारी खरीद में तेजी आने लगी है।

शहर की नई अनाज मंडी में दो दिन में 35 हजार से अधिक क्विंटल धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अनाज मंडियों में धान की आवक होने के बाद इसके उठान न होना भी बड़ी समस्या बनी है। हालांकि इस बार सरकार ने जीपीएस सिस्टम को लागू कर लिफ्टिंग करने का नियम बनाया जा रहा है। शहर की अनाज मंडियों में वीरवार को भी 10 हजार से अधिक क्विंटल की आवक हुई है। वहीं, दूसरे दिन भी पीआर किस्म का धान सरकारी मूल्य से 200 रुपये अधिक मिला है। वीरवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये और निजी खरीद 2300 रुपये प्रति क्विंटल के तहत हुई है। इसको लेकर मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम ने कहा कि कैथल की मंडियों में व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है।

धान की आवक के मुताबिक ही उसकी सरकारी खरीद हो रही है। वहीं, सीवन की नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हुई। पहले दिन खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से 1500 क्विंटल धान की खरीद की। विभाग के प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशाें पर ही धान की खरीद की गई है। किसान धान की फसल को सूखा कर ही मंडी में लाएं। पक्का आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद बंसल ने बताया कि सीवन अनाज मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव मनजीत, कृष्ण गर्ग, अमरेंद्र खारा, राजेश सिंगला, नीरज गंभीर व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।उधर, असंध मार्ग पर अनाज मंडी राजौद में धान की खरीद शुरू हुई। पहले दिन 335 क्विंटल धान खरीदा गया। इस दौरान राजौंद मंडी के आढती छोटू राम व भीम शर्मा ने बताया कि पहले दिन 335 क्विंटल धान की खरीद हुई। पीआर धान 300 क्विंटल सरकारी रेट 2203 पर खरीदा। इसके अलावा 1509 धान 3425 प्राइवेट खरीदा गया।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुई बरसात के कारण फसल का काम रुक गया था। मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि धान की खरीद शुरू हो चुकी है। धान की खरीद को लेकर सभी व्यवस्था व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। किसानों को धान खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें